गांधी जयंती पर प्रदेश की सभी पंचायतों में होगी विशेष ग्रामसभा

गांधी जयंती पर प्रदेश की सभी पंचायतों में 2 फरवरी को विशेष ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। इस दिन पोषण अभियान को लेकर चर्चा और योजना तैयार होगी। जबकि स्वच्छता अभियान सभी पंचायतों में चलाया जाएगा। वर्ष चार ग्रामसभाएं सभी पंचायतों में एक ही दिन में आयोजित की जाती हैं। जबकि सामान्य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 04:48 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 04:48 PM (IST)
गांधी जयंती पर प्रदेश की सभी पंचायतों में होगी विशेष ग्रामसभा
गांधी जयंती पर प्रदेश की सभी पंचायतों में होगी विशेष ग्रामसभा

राज्य ब्यूरो, शिमला : गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को प्रदेश की सभी पंचायतों में विशेष ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। इसमें पोषण अभियान पर चर्चा और योजना तैयार होगी। इस दौरान स्वच्छता अभियान भी सभी पंचायतों में चलाया जाएगा। एक निजी संस्था के सर्वे में सामने आया कि प्रदेश में 40 फीसद महिलाएं कुपोषण की शिकार हैं।

विशेष ग्रामसभा के दौरान आशा वर्कर भी मौजूद रहेंगी और सरकार द्वारा संचालित स्वस्थ्य योजनाओं की जानकारी देंगी। ग्रामसभा के दौरान प्लास्टिक मुक्त हिमाचल की दिशा में योजना भी तैयार की जाएगी। इस संबंध में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। विशेष ग्रामसभा के लिए खंड विकास कार्यालयों ने एजेंडा जारी कर दिया है। साथ ही 14वें वित्त आयोग के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा होगी। पंचायतों को निर्देश हैं कि जो प्रस्ताव तैयार किए जाएं उसमें सभी पहलुओं को शामिल किया जाए। सही लागत और अन्य जानकारी दी जाए।

chat bot
आपका साथी