ऊपरी शिमला फिर बंद, कई जगह फंसी बसें

राजधानी शिमला सहित ऊपरी शिमला में शनिवार को हुए हिमपात के बाद ऊपरी शिमला फिर से बंद हो गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर बसें फंस गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 04:31 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 04:31 PM (IST)
ऊपरी शिमला फिर बंद, कई जगह फंसी बसें
ऊपरी शिमला फिर बंद, कई जगह फंसी बसें

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला सहित ऊपरी शिमला में शनिवार को हुए हिमपात के बाद जनजीवन फिर से अस्त-व्यस्त हो गया है। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की बर्फ गिरने शुरू हुई। शाम तीन बजे तक ऊपरी शिमला को वाहनों की आवाजाही जारी रही। बर्फ जमने से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया।

पर्यटक स्थल कुफरी व नारकंडा के अलावा खड़ापत्थर और अन्य स्थानों पर हिमपात हुआ। इसके बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। रोहडू, खड़ापत्थर, चौपाल के खिड़की, नारकंडा, कुफरी, डोडराक्वार, रामपुर का सुंगरी, खदराला मार्ग बंद होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह व दोपहर के समय ऊपरी शिमला को भेजी बसें भी कई जगह पर फंसी हुई हैं। फेसबुक पेज से जागरूक कर रही शिमला पुलिस

शिमला पुलिस अपने फेसबुक पेज के माध्यम से पर्यटकों को गाइड कर रही थी। कहां पर सड़कें बंद हैं और कहां पर बर्फ गिर रही है इसकी सूचना दी जा रही थी। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस सहायता कक्ष 0177-2812344, 112 और नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क कर सकते हैं। हिमपात से निपटने के लिए निगम तैयार, सभी वार्डो में लेबर रहेगी तैनात

हिमपात से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारियां कर दी हैं। नगर निगम सभी वार्डो में लेबर तैनात करेगा। सड़कों से बर्फ हटाने के लिए मशीनरी भी तैनात की जाएगी। नगर निगम इसके लिए अतिरिक्त मशीनरी और लेबर हायर करेगा। अब की बार जनवरी में दूसरी बार बर्फबारी हुई है। नगर निगम के पास 120 नियमित मजदूर हैं जो बर्फ हटाने का काम करते हैं।

कहां कितना हुआ हिमपात

स्थान,हिमपात

सुंगरी,0.6 इंच

चौपाल,0.6 इंच

चांशल,2 इंच

डोडराक्वार,1 इंच

खड़ापत्थर,2 इंच

खिड़की,3 इंच

कोटगढ़,1 इंच

chat bot
आपका साथी