Shimla: कुफरी नारकंडा में हिमपात और वर्षा के साथ आंधी, 3 एनएच सहित 431 सड़कें बंद, 2223 ट्रांसफार्मर खराब

शिमला में रविवार को कुफरी नारकंडा में हिमपात और वर्षा के साथ आंधी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। प्रदेश में 3 एनएच सहित 431 सड़कें बंद हो गई है। वहीं प्रदेश के 2223 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। खराब ट्रांसफार्मरों के कारण कई गांव अंधेरे में है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 30 Jan 2023 11:48 AM (IST) Updated:Mon, 30 Jan 2023 11:48 AM (IST)
Shimla: कुफरी नारकंडा में हिमपात और वर्षा के साथ आंधी, 3 एनएच सहित 431 सड़कें बंद, 2223 ट्रांसफार्मर खराब
कुफरी नारकंडा में हिमपात और वर्षा के साथ आंधी, 3 एनएच सहित 431 सड़कें बंद

राज्य ब्यूरो, शिमला: प्रदेश में रविवार रात से बर्फीली हवाओं बर्फबारी व वर्षा ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। प्रदेश में 3 एनएच सहित 431सड़कें बंद है और 320 के करीब रूट बाधित हैं। प्रदेश में 2223 ट्रांसफार्मर खराब हैं। मौसम आंधी और तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए जबकि कुछ कच्चे मकानों की छतों के उखड़ने की सूचना है।

यह भी पढ़ें: Shimla News: शरनाल गांव की धंस रही जमीन, एक घर चपेट में आया, डर के साये में रहने के लिए मजबूर लोग

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज 30 जनवरी को प्रदेश के ऊंचे व मध्य प्रवती क्षेत्रों में आंधी व बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में आंधी के साथ हो वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है।

यह बर्फबारी और वर्षा कृषि के साथ बागवानी के लिए फायदेमंद है। सेब की 4:50 हजार करोड़ की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के साथ सेब के चिलिंग आवर को पूरा करेगी और संजीवनी का काम करेगी। शिमला में 190 जबकि लाहौल स्पीति में 177 सड़कें बंद हैं इसके अलावा कांगड़ा मंडी कुल्लू किन्नौर चंबा में भी सड़कें बंद हैं।

यह भी पढ़ें: बच्चा न होने पर ससुराल पक्ष करता था पिटाई, मायके वापिस जाने का बनाते थे दबाव, महिला ने कराई शिकायत दर्ज

खराब ट्रांसफार्मरों के कारण कई गांव अंधेरे में है। न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट आई है जबकि प्रदेश में हुई ताजा वर्षा में 5 से 25 मिली मीटर तक की ताजा वर्षा दर्ज की गई है । शिमला शहर में बर्फबारी ना होने के कारण पर्यटकों व लोगों में मायूसी हुई है लेकिन कुफरी और नारकंडा जाकर बर्फबारी का पर्यटक भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी