नीतिका मिस व यतिन बने मिस्टर फेयरवेल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नोगली में मंगलवार को वेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 05:17 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 05:17 PM (IST)
नीतिका मिस व यतिन बने मिस्टर फेयरवेल
नीतिका मिस व यतिन बने मिस्टर फेयरवेल

संवाद सूत्र, नोगली : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नोगली में मंगलवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इसमें प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं छात्रों द्वारा कार्यक्रम में खूब मस्ती की और मिस और मिस्टर फेयरवेल का चयन भी किया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर गई। मिस और मिस्टर फेयरवेल के चयन के लिए प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने कई गतिविधियां में भाग लिया। नीतिका को मिस फेयरवेल और यतिन को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। अच्छे परिधान के लिए साक्षी, अच्छे हेयर स्टाइल के लिए आरती, मिस्टर हैंडसम जतिन, मिस क्यूट सिमरन, क्यूट स्माइल रजनी, मिस कांफिडेंस एपी सोनी और कुलदीप को चुना गया। मुख्य अतिथि ने वार्षिक परीक्षा के लिए शुभकामना दी।

chat bot
आपका साथी