नाटक का मंचन कर दिया नशे से दूर रहने का संदेश

आदर्श विद्यालय सरस्वतीनगर में प्रधानाचार्य नवींद्र केस्टा की अध्यक्षता में नशा निवा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Dec 2018 06:13 PM (IST) Updated:Thu, 06 Dec 2018 06:13 PM (IST)
नाटक का मंचन कर दिया नशे से दूर रहने का संदेश
नाटक का मंचन कर दिया नशे से दूर रहने का संदेश

संवाद सूत्र, जुब्बल : आदर्श विद्यालय सरस्वतीनगर में प्रधानाचार्य नवींद्र केस्टा की अध्यक्षता में नशा निवारण जागरूकता अभियान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सभी सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय में भाषण, स्लोगन, पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया गया। लघु नाटक से दसवीं कक्षा की छात्राओं ने नशे से होने वाले नुकसान और इस बुराई को समाज से खत्म करने का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता में गांधी सदन की रीचिका ने प्रथम तथा टैगोर सदन की प्रियांजलि ने दूसरा, पेंटिंग में मेघा (नेहरू सदन) ने प्रथम, हिमांशु (टैगोर सदन) ने दूसरा तथा स्लोगन में गांधी सदन के मृदुल ने प्रथम तथा लोरिक ने (गांधी सदन) दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा इस बुराई को समाज से नष्ट करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकगण भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी