एसपीजी ने प्रियंका गांधी की ठियोग जनसभा पर रोक लगाई

एसपीजी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की उनके दूसरे आवास के समीप ठियोग में होने वाली जनसभा पर रोक लगा दी है। ये रोक सुरक्षा कारणों से लगाई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 May 2019 08:06 PM (IST) Updated:Mon, 13 May 2019 06:31 AM (IST)
एसपीजी ने प्रियंका गांधी की ठियोग जनसभा पर रोक लगाई
एसपीजी ने प्रियंका गांधी की ठियोग जनसभा पर रोक लगाई

राज्य ब्यूरो, शिमला : स्पेशल प्रोटेक्शन गु्रप (एसपीजी) ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की उनके आवास छराबड़ा के समीप ठियोग में 14 मई को होने वाली जनसभा पर रोक लगा दी है। ठियोग के पोटैटो ग्राउंड जहां प्रियंका की जनसभा होनी थी, उसके छोटा होने और सुरक्षा कारणों से जनसभा पर रोक लगाई गई है।

प्रियंका गांधी ने शिमला के निकट छराबड़ा में आशियाना बनाया है। उनके आशियाने से करीब 15 किलोमीटर दूर ठियोग के पोटैटो मैदान में उनकी विशाल जनसभा होनी थी। एसपीजी के अधिकारियों ने रविवार को पोटैटो ग्राउंड का मुआयना किया। अधिकारियों ने पोटैटो ग्राउंड को छोटा और प्रियंका की सुरक्षा के लिहाज से उपयुक्त नहीं बताया है। इस कारण प्रियंका की हिमाचल में होने वाली पहली ही जनसभा रद कर दी गई है। अब प्रियंका की जनसभा मंडी या हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हो सकती है। इसके लिए अलग शेड्यूल तय किया जाएगा। प्रियंका की प्रस्तावित रैली को लेकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह था। वे जोश से जनसभा की तैयारियों में जुटे थे।

अब 14 को ठियोग में होगी जिलास्तरीय रैली

प्रियंका गांधी की जनसभा रद होने के बाद अब कांग्रेस 14 मई को ठियोग के पोटैटो ग्राउंड में जिलास्तरीय रैली करेगी। इस रैली को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर व शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार धनीराम शांडिल संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी