रोशन नहेरटू बने यूनियन के प्रधान

आइजीएमसी की शिव शक्ति टैक्सी ऑपरेटर यूनियन की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Aug 2020 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 06:16 PM (IST)
रोशन नहेरटू बने यूनियन के प्रधान
रोशन नहेरटू बने यूनियन के प्रधान

जागरण संवाददाता, शिमला : आइजीएमसी की शिव शक्ति टैक्सी ऑपरेटर यूनियन की कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को हुआ। पूर्व प्रधान श्याम कुमार की अध्यक्षता में रोशन नहेरटू को प्रधान और रविद्र सैनी को उपप्रधान बनाया गया। इसके अलावा सुनील शिल्ली को सचिव, ललित कुमार को उपसचिव, ओम प्रकाश को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार, लखन पाल, राजेंद्र सिंह, विपन कुमार, नंद लाल, सतीश कुमार, देव कुमार चुने गए। नवनियुक्त प्रधान ने बताया कि कार्यकारिणी की जल्द ही बैठक होगी, जिसमें यूनियन की मांगों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी