पढ़ना लिखना अभियान के लिए 31 तक करना होगा सर्वे

हिमाचल में वर्ष 2025 तक हर व्यक्ति को साक्षर बनाने की मुहिम शुरू ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:58 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:58 PM (IST)
पढ़ना लिखना अभियान के लिए 31 तक करना होगा सर्वे
पढ़ना लिखना अभियान के लिए 31 तक करना होगा सर्वे

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल में वर्ष 2025 तक हर व्यक्ति को साक्षर बनाने की मुहिम शुरू हो गई है। अगले पांच साल में हर व्यक्ति को बुनियादी शिक्षा दी जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से वित्त पोषित योजना 'पढ़ना लिखना अभियान' प्रदेश के छह जिलों में शुरू होगा। चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहुल-स्पीति, मंडी और सिरमौर जिला को अभियान में शामिल किया गया है।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को चिह्नित जिलों के शिक्षा उपनिदेशकों को 31 जनवरी तक इसके लिए सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि जिला में कितने लोगों को इस अभियान के दायरे में लाया जाएगा। प्रौढ़ शिक्षा की तर्ज पर ही पढ़ना-लिखना अभियान शुरू होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने बजट जारी कर दिया है। 90:10 के अनुपात में हिमाचल को यह बजट मिला है। 2.25 करोड़ केंद्र सरकार ने दिया है। 26 लाख रुपये प्रदेश का हिस्सा होगा। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग शुभकर्ण सिंह ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान पर बेहतर तरीके से कार्य करें।

शिक्षा मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिए हैं कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित अन्य वर्गो को इस अभियान में जोड़ा जाए। अभियान के तहत 15 से 80 वर्ष की आयु तक के लोगों को शामिल किया जाएगा। इन्हें पाठ्य सामग्री मुहैया करवाई जाएगी।

वहीं, सरकारी शिक्षकों के लिए समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) की ओर से निष्ठा ट्रेनिग का आयोजन किया जाएगा। समग्र शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी कर दिया है। ऑनलाइन ट्रेनिग पांच दिन की होगी। निष्ठा ट्रेनिग वर्ष 2019 से चल रही है।

chat bot
आपका साथी