Himachal Weather: प्रदेश के चार जिलों में तीन घंटों के दौरान बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के विशेषज्ञों ने प्रदेश के 4 जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान वर्षा की संभावना जताई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 21 Jul 2019 02:28 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 02:28 PM (IST)
Himachal Weather: प्रदेश के चार जिलों में तीन घंटों के दौरान बारिश की संभावना
Himachal Weather: प्रदेश के चार जिलों में तीन घंटों के दौरान बारिश की संभावना

शिमला, जेएनएन। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के विशेषज्ञों ने प्रदेश के 4 जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान शिमला, सिरमौर, बिलासपुर और सोलन में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया आसमान में छाए बादलों और उनकी स्थिति के आधार पर चार जिलों में वर्षा की उम्मीद है। हिमाचल में मानसून रंग दिखा रहा है, प्रदेश में शनिवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। बारिश से हुए भूस्खलन के कारण प्रदेश में 40 सड़कें बंद रहीं। इन सड़कों पर यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश शिमला के बाघी में 12 मिलीमीटर हुई।

प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने से तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों ने 24 जुलाई को पांच जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी व चंबा में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है। विभाग ने 26 जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।

धनिया की फसल को नुकसान

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से धनिया की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा सेब तुड़ाई का काम प्रभावित हुआ है। हालांकि जिन क्षेत्रों में अभी सेब की तुड़ाई में समय है, वहां के लिए बारिश को फसल के लिए बेहतर माना जा रहा है।

कहां कितना रहा तापमान स्थान,न्यूनतम,अधिकतम शिमला,16.7,24.7 सुंदरनगर,21.3,33.0 भुंतर,19.2,31.5 कल्पा,11.9,22.4 धर्मशाला,18.2,28.2 नाहन,18.9,28.8 केलंग,9.4,20.5 सोलन,20.4,28.5 कांगड़ा,21.8,33.8 मंडी,19.3,33.6 बिलासपुर,19.4,33.0 हमीरपुर,19.3,32.6 चंबा,19.2,31.4 ऊना,25.2,34.6 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी