पुलिस के 20 उपनिरीक्षक पदोन्नत

प्रदेश पुलिस के 20 उपनिरीक्षकों को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है। इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 09:21 PM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 09:21 PM (IST)
पुलिस के 20 उपनिरीक्षक पदोन्नत
पुलिस के 20 उपनिरीक्षक पदोन्नत

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश पुलिस के 20 उपनिरीक्षकों को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पदोन्नति आदेशों के साथ नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।

जिन उपनिरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है उनमें द्वितीय आइआरबी से रोहित कुमार को स्टेट विजिलेंस, पांचवीं आइआरबी से राकेश रॉय प्रथम बटालियन जुन्गा, स्टेट सीआइडी से मनोज कुमार को स्टेट विजिलेंस, बिलासपुर से रीना देवी को जिला शिमला महिला थाना व कांगड़ा से आशीष पठानिया को स्टेट विजिलेंस में तैनात किया गया है। सोलन से सुनीता वर्मा को बिलासपुर महिला थाना, प्रथम आइआरबी से रजनीश ठाकुर को स्टेट विजिलेंस, शिमला से कमलेश कुमार को स्टेट विजिलेंस, संदीप शर्मा को सोलन से स्टेट विजिलेंस, किरण बाला को सिरमौर से कांगड़ा महिला थाना, संजय कुमार को सिरमौर में ही, किन्नौर से श्याम लाल को स्टेट विजिलेंस, बिलासपुर से राजेश कुमार को स्टेट विजिलेंस व बद्दी से हंसराज को स्टेट विजिलेंस में भेजा गया है। विवेक गौतम को स्टेट सीआइडी, तृतीय आइआरबी मुकेश कुमार को स्टेट विजिलेंस, चंबा से इंदू देवी को बद्दी महिला थाना, तवेंद्र सिंह को स्टेट सीआइडी में ही और स्टेट विजिलेंस से अंकुर को पदोन्नति के बाद मंडी में तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी