विद्यार्थियों को बताया विज्ञान का महत्व

कुमारसैन के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया इस दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व के बारे में जानकारी दी। और बताया कि विज्ञान ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Mar 2019 03:30 PM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2019 05:43 PM (IST)
विद्यार्थियों को बताया विज्ञान का महत्व
विद्यार्थियों को बताया विज्ञान का महत्व

संवाद सूत्र, कुमारसैन : सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुमारसैन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान का महत्व बताया गया। प्रधानाचार्य यशवंत भारद्वाज ने बताया कि विज्ञान का प्रयोग मानवता के उत्थान के लिए होना चाहिए न कि इसके विध्वंस के लिए। अध्यापकों नेहा गुप्ता, अनुज कैंथला, तनवी भारद्वाज, दिवान चौहान, बृजबाला और तराना ने विद्यार्थियों को विज्ञान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में रूचि लेने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी