पेयजल पाइप ठीक करने के लिए खोदे गड्ढे भरना भूला नगर निगम

संवाद सहयोगी, शिमला : शिमला के चौड़ा मैदान की सड़कों की हालत खस्ता होने के कारण लोगों व वाहन चालकों को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 07:09 PM (IST)
पेयजल पाइप ठीक करने के लिए खोदे गड्ढे भरना भूला नगर निगम
पेयजल पाइप ठीक करने के लिए खोदे गड्ढे भरना भूला नगर निगम

संवाद सहयोगी, शिमला : शिमला के चौड़ा मैदान की सड़कों की हालत खस्ता होने के कारण लोगों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर पानी की पाइपों की मरम्मत के लिए दो महीने पहले खोदे गए गड्ढे अभी तक भरे नहीं गए हैं। वाहन चालकों को सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण हर समय हादसे का डर सताता रहता है। इसी कारण यहां पर जाम लगना भी आम हो गया है। गड्ढों के खुले रहने से यहां पर आने-जान में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। गड्ढों का सारा मलबा भी सड़कों पर पड़ा हुआ है। इसे उठाने के लिए भी नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इन गड्ढों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि सड़कों की हालत जल्द सुधारी जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने मांग की है कि पेयजल पाइपों को ठीक करने के लिए खोदे गए गड्ढों को भी भर दिया जाए।

chat bot
आपका साथी