..जब धूमल ने पैर धोकर लिया नेताओं का आशीर्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से जुड़ा एक किस्सा ट्विटर पर साझा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से प्रभात झा कहते हैं कि जब प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल समेत कई राज्यों के संगठन मंत्री हुआ करते थे। उस वक्त हिमाचल की बागडोर प्रेम कुमार धूमल के हाथों में थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 10:35 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 10:35 PM (IST)
..जब धूमल ने पैर धोकर
लिया नेताओं का आशीर्वाद
..जब धूमल ने पैर धोकर लिया नेताओं का आशीर्वाद

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य प्रभात झा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से जुड़ा एक किस्सा ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल समेत कई राज्यों के संगठन मंत्री थे, तब हिमाचल की बागडोर धूमल के हाथों में थी।

हिमाचल में भाजपा का कार्यालय खुलने पर मोदी के मन में भाजपा व जनसंघ के बड़े नेताओं को प्रदेश में आमंत्रित करने का ख्याल आया। इस विचार को उन्होंने धूमल से यह कहते हुए साझा किया कि जब वरिष्ठजन कार्यालय में आएं तो हम सभी खासकर आप उनके पैर धोकर कार्यालय में अंदर लेकर आएं। धूमल इसके लिए सहर्ष तैयार हो गए और उद्घाटन वाले दिन बाहर से आए। सभी वरिष्ठ नेता कार्यालय में व्हीलचेयर पर बैठकर आए। धूमल ने सबके पैर धोकर उनका आशीर्वाद और लोगों का सम्मान प्राप्त किया। धूमल ने पूरे देश के कार्यकर्ताओं को विनम्रता और सादगी का संदेश दिया है। देश के एक बड़े भू-भाग पर भारतीय जनता पार्टी शासन कर रही है। भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का गौरव हासिल है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं की संख्या में वृद्धि करते हुए सदस्यता अभियान को पूरी धार दे रखी है जिसमें संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी योगदान देने में जुटा है। बड़े पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से इतिहास से सीख लेने को कह रहे हैं। इसी से जुड़ी एक घटना को याद करते हुए प्रभात झा ने धूमल से जुड़ा एक किस्सा ट्विटर पर साझा किया है।

chat bot
आपका साथी