स्पा मैनेजर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार में संलिप्त सभी लड़कियों ने जुर्म क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 08:52 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 08:52 PM (IST)
स्पा मैनेजर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
स्पा मैनेजर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

जागरण संवाददाता, शिमला : स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार में संलिप्त सभी लड़कियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक सभी छह लड़कियों ने अपने बताया है कि स्पा में मसाज के बहाने देह व्यापार करती थीं। इसके बदले तीन से लेकर छह हजार रुपये लेती थीं। इस मामले में गिरफ्तार स्पा मैनेजर को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, सभी लड़कियों के बयान कोर्ट में मंगलवार को दर्ज करवाए जाएंगे। 17 नवंबर शाम को पुलिस ने राजधानी में चल रहे स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। यहां से पकड़ी पांच लड़कियां अन्य राज्यों की हैं, जबकि एक युवती थाइलैंड की है, जो टूरिस्ट वीजा पर यहां आई थी।

chat bot
आपका साथी