कर्मचारियों के सहारे राजनीति करने का प्रयास कर रहे सुशांत

भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर बोले अभी ले रहे हैं दो पेंशन -एक पेंशन छोड़कर राजनीति कर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 07:35 PM (IST)
कर्मचारियों के सहारे राजनीति करने का प्रयास कर रहे सुशांत
कर्मचारियों के सहारे राजनीति करने का प्रयास कर रहे सुशांत

-भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर बोले, अभी ले रहे हैं दो पेंशन

-एक पेंशन छोड़कर राजनीति करने की तैयारी में हैं डॉ. सुशांत जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने आरोप लगाया कि डॉ. राजन सुशांत की न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मचारियों के सहारे राजनीति करने की चाल को जनता समझती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने राजन सुशांत को जांचा परखा और फिर नकारा है। जब वह सांसद, मंत्री या फिर विधायक थे तो जनता से उनका कैसा व्यवहार था, ये सभी जानते हैं। आरोप लगाया कि ऐसे कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं।

विनोद ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2003 से लेकर आज तक न्यू पेंशन स्कीम के बारे में कुछ नहीं कहा और आज बिना ब्लू प्रिंट बयानबाजी कर रहे हैं। उनके घर में विधायक और सांसद दो पेंशन आ रही हैं। पत्नी को अलग से पेंशन मिल रही है। वह पूर्व विधायक की पेंशन छोड़ने का राजनीतिक खेल खेल रहे हैं।

विनोद ठाकुर ने आरोप लगाया कि राजन सुशांत की हवाई योजनाओं का सभी को ज्ञान है, जो व्यक्ति आज तक एक भी लोकहित के एजेंडे को पूरा न कर सका वह लोगों को फिर से किसी नए मुद्दे पर गुमराह नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सवाल करना विपक्षी नेताओं की आदत बन चुकी है।

------

भाजपा-कांग्रेस से तंग आ चुकी है जनता : राजन सुशांत

जागरण संवाददाता, नाहन : पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। ऐसे में अब प्रदेश की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है। प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों से तंग आ चुकी है। शनिवार को नाहन में पत्रकारों से डॉ. सुशांत ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में एक अच्छा विकल्प प्रदेश की जनता को दिया जाएगा और सभी 68 सीटों पर नया क्षेत्रीय दल चुनाव लड़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का एक बड़ा बुद्धिजीवी वर्ग लगातार उनके संपर्क में है। ऐसे लोगों से संपर्क साधने के लिए वह पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी