भाजपा सरकार का कार्यकाल बेमिसाल : गोविंद ठाकुर

वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल बेहतर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Dec 2018 09:50 PM (IST) Updated:Wed, 26 Dec 2018 09:50 PM (IST)
भाजपा सरकार का कार्यकाल बेमिसाल : गोविंद ठाकुर
भाजपा सरकार का कार्यकाल बेमिसाल : गोविंद ठाकुर

राज्य ब्यूरो, शिमला : वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के एक साल का कार्यकाल गुड गवर्नेस के दृष्टिकोण से बेमिसाल रहा है। इस अल्प समय में अर्जित की गई उपलब्धियों को देशभर में सराहा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर प्रदेश के लिए केंद्र से विभिन्न योजनाओं के तहत नौ हजार करोड़ रुपये प्राप्त करना सबसे बड़ी उपलब्धि है। विपक्ष के नेता प्रदेश पर बढ़ते ऋण के प्रति चिंता व्यक्त कर रहे हैं। वे भाजपा सरकार को इसमें बढ़ोतरी के लिए दोष दे रहे हैं। लेकिन वो भूल गए हैं कि खुद सत्ता में रहते हुए उन्होंने किस प्रकार इस बोझ को 46500 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया था। प्रदेश में विपक्षी दलों को एक साल की उपलब्धियां नजर नहीं आ रही हैं। यह उनका दृष्टि दोष है। अपने पहले बजट में सरकार द्वारा की गई 131 घोषणाओं में से 80 को पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक साल के भीतर प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में से 63 क्षेत्रों का दौरा कर लोगों तक शासन पहुंचाने में सफल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी