समर्थन मांगने नौ जुलाई को शिमला आएंगी मीरा कुमार

विपक्षी भाजपा के 29 सदस्य हो गए हैं और दो निर्दलीय विधायक हैं। प्रदेश से लोकसभा के चार व राज्यसभा के तीन सदस्य हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 04 Jul 2017 02:49 PM (IST) Updated:Tue, 04 Jul 2017 04:40 PM (IST)
समर्थन मांगने नौ जुलाई को शिमला आएंगी मीरा कुमार
समर्थन मांगने नौ जुलाई को शिमला आएंगी मीरा कुमार

शिमला, राज्य ब्यूरो। संप्रग की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार मीरा कुमार नौ जुलाई को शिमला आएंगी। वह 10 जुलाई को समर्थन प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित कांग्रेस के मंत्रियों व विधायकों से मिलेंगी। इसके लिए दस जुलाई को ओकओवर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी जिसमें प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव व विधायक शामिल होंगे।

उम्मीद है कि शेष रह गए दो निर्दलीय विधायक भी कांग्रेस के समर्थन में रहेंगे। संसदीय कार्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि इस बैठक में सभी विधायक शामिल हों। प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 36 सदस्य हैं। विपक्षी भाजपा के 29 सदस्य हो गए हैं और दो निर्दलीय विधायक हैं। प्रदेश से लोकसभा के चार व राज्यसभा के तीन सदस्य हैं। लोकसभा सदस्यों में चारों सीटें भाजपा के पास हैं। विप्लव ठाकुर कांग्रेस की एकमात्र राज्यसभा सदस्य हैं। प्रत्येक विधायक के वोट की वेल्यू 51 है। प्रदेश से कुल वोटों की वेल्यू 3468 है जो देश में राष्टï्रपति पद के लिए कुल वोटों का 0.32 प्रतिशत है। देश का नया राष्टï्रपति चुने जाने के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

सत्तारूढ़ राजग ने रामनाथ कोविंद के रूप में दलित चेहरे का दांव चला है तो संप्रग ने दलित के साथ महिला चेहरे के रूप में मीरा कुमार को मैदान में उतारा है। चुनाव होना तय हो चुका है। राष्टï्रपति चुनाव में इलेक्टोरल कॉलेज के कुल मतों में सभी राज्यों के विधायकों के मतों की हिस्सेदारी आधी होती है। शेष आधे मत संसद के776 सदस्यों के मतों के रहते हैं।

यह भी पढ़ें: अमित शाह आठ को चंबा में करेंगे रथयात्रा का समापन

 

chat bot
आपका साथी