तेंदुए ने जकड़ ली गर्दन, हिम्मत दिखा बचाई जान

राजधानी शिमला के साथ लगती ग्राम पंचायत रामपुर क्योंथल के गांव मथोल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 06:01 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 06:01 PM (IST)
तेंदुए ने जकड़ ली गर्दन, हिम्मत दिखा बचाई जान
तेंदुए ने जकड़ ली गर्दन, हिम्मत दिखा बचाई जान

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला के साथ लगती ग्राम पंचायत रामपुर क्योंथल के गांव मथोली के एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले से व्यक्ति को गंभीर घाव आए हैं। शहर के साथ दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोग दहशत में हैं।

48 वर्षीय सुंदर लाल निवासी मथोली दूध बेचने का काम करता है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे दूध बेचकर तारादेवी से मथोली के लिए पैदल जा रहा था। अभी सुंदर लाल ने सड़क से मात्र 500 मीटर की दूरी तय की थी कि तेंदुए ने हमला कर दिया और गर्दन पर दांत गड़ा दिए। सुंदर लाल ने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए से खुद को छुड़ाकर जमीन से पत्थर उठा लिया। इसके बाद तेंदुए वहां से भाग गया। सुंदर लाल की गर्दन पर तेंदुए के दांतों के पांच घाव बने हैं, जबकि मुंह पर भी गहरा घाव बना हुआ है। लोगों को जैसे ही घटना का पता चला वे मौके पर पहुंचे और सुंदर लाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी राजधानी सहित साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं के हमलों के मामले सामने आ चुके हैं।

------

विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर गए थे। वहां पर पिंजरा लगाया गया है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लेंगे। लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

-सुशील राणा, डीएफओ शिमला।

chat bot
आपका साथी