HP High Court: न्यायमूर्ति एम एस रामचंद्र राव होंगे हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

एमएस रामचंद्र राव को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने न्यायमूर्ति अमजद ए सईद की सेवानिवृत्ति के बाद हिमाचल हाई कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति करने की सिफारिश की थी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 27 May 2023 09:31 AM (IST) Updated:Sat, 27 May 2023 09:31 AM (IST)
HP High Court: न्यायमूर्ति एम एस रामचंद्र राव होंगे हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है

शिमला, जागरण संवाददाता। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार के विशेष सचिव राजिंद्र कश्यप ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की।

पहली बार आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में हुई नियुक्ति

न्यायमूर्ति रामचंद्र राव का जन्म सात अगस्त, 1966 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने एलएलबी की उपाधि उस्मानिया विश्वविद्यालय से 1989 में की थी। इसके बाद कैंब्रिज विश्वविद्यालय से एलएलएम की उपाधि प्राप्त की हुई है। न्यायमूर्ति रामचंद्र राव को 29 जून, 2012 को कालेजियम ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया था। आंध्र प्रदेश का विभाजन होने पर उन्होंने तेलंगाना हाई कोर्ट का विकल्प चुना था। 12 अक्टूबर, 2021 को उनका तबादला पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में किया गया था।

न्यायाधीश के पद पर नियुक्त होने से पहले उन्होंने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में वकालत भी की। सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने न्यायमूर्ति अमजद ए सईद की सेवानिवृत्ति के बाद हिमाचल हाई कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति करने की सिफारिश की थी। वर्तमान में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान बतौर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सेवाएं दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी