जयराम, वसुंधरा मिलकर सुलझाएंगे पौंग विस्थापितों का मामला

पौंग बांध विस्थापितों का मामला सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जयराम ठाकुर राजस्थान जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 10:20 PM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 10:20 PM (IST)
जयराम, वसुंधरा मिलकर सुलझाएंगे पौंग विस्थापितों का मामला
जयराम, वसुंधरा मिलकर सुलझाएंगे पौंग विस्थापितों का मामला

राज्य ब्यूरो, शिमला : पौंग बांध विस्थापितों का मामला सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जयपुर जाएंगे। वह राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से इस मामले पर चर्चा करेंगे। बीस हजार विस्थापितों को राजस्थान सरकार बसाने के मामले में असफल रही है। लेकिन दो वर्षो से राज्य सरकार के स्तर पर आधिकारिक स्तर पर चर्चा चल रही थी।

पौंग बांध से राजस्थान को सिंचाई के लिए नहर से पानी जाता है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री 10 सितंबर को बैठक कर इस मामले का समाधान निकालेंगे। पौंग बांध विस्थापितों के मामले का हल करने के लिए जयराम ठाकुर के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व मनीषा नंदा भी साथ जा रही हैं। जयराम ठाकुर दिल्ली रवाना

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक खत्म होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय हिंदी समिति की 31वीं बैठक छह सितंबर को होगी। इसमें जयराम ठाकुर शामिल होंगे। केंद्रीय हिंदी समिति में मुख्यमंत्री विशेष सदस्य हैं।

वहीं, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में आठ व नौ सितंबर को होगी। इसमें लोकसभा चुनाव पर चर्चा होनी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, दो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व शाता कुमार तथा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी इस बैठक में शामिल होंगे। दिल्ली में जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान अमित शाह के हिमाचल प्रवास का कार्यक्रम तय हो सकता है।

chat bot
आपका साथी