पर्यटन, कृषि के लिए नई तकनीक पर जर्मनी से हो सकता है करार

हिमाचल में पर्यटन कृषि परिवहन के क्षेत्र में जर्मनी से नई तकनीक ले सकता है।

By Edited By: Publish:Tue, 11 Jun 2019 10:08 PM (IST) Updated:Wed, 12 Jun 2019 11:02 AM (IST)
पर्यटन, कृषि के लिए नई तकनीक पर जर्मनी से हो सकता है करार
पर्यटन, कृषि के लिए नई तकनीक पर जर्मनी से हो सकता है करार

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल में पर्यटन, कृषि, परिवहन के क्षेत्र में नई तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए राज्य सरकार जर्मनी के साथ एमओयू साइन कर सकती है। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राइनलैंड प्रांत के कृषि, परिवहन व पर्यटन मंत्री डॉ. वॉल्कर विजिंग से मुलाकात की। मुख्यमंत्री और डॉ. वॉल्कर के बीच हुई वार्तालाप के दौरान कृषि और परिवहन के क्षेत्र जर्मनी की तकनीक को प्रदेश में भी लागू करने पर चर्चा हुई। परिवहन, कृषि व पर्यटन सहित अन्य कई क्षेत्रों में नई तकनीक समझने के लिए सरकार अपने प्रतिनिधिमंडलों को जर्मनी के दौरे पर भेज सकती है।

इस पर डॉ. वॉल्कर ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि तकनीक के अदान-प्रदान पर एमओयू कर सकते हैं। धर्मशाला में प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट में जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल भी भाग लेगा। राइनलैंड के कृषि, परिवहन व पर्यटन मंत्री ने इन्वेस्टर मीट में आने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें जर्मनी से व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल भेजने का आग्रह किया है। इस मौके पर फ्रेंकफर्ट की काउंसलर जनरल प्रतिभा प्रकर, हिमाचल के उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, विशेष सचिव आबिद हुसैन, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय ¨सह, उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार भी मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी