क्लब महिंद्रा रिसोर्ट में मनाया अंतरराष्ट्रीय शेफ दिवस

राजधानी शिमला के नालदेहरा स्थित क्लब महेंद्रा रिसोर्ट में अंतरराष्ट्रीय शेफ दिवस सादगी से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 04:16 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 04:16 PM (IST)
क्लब महिंद्रा रिसोर्ट में मनाया अंतरराष्ट्रीय शेफ दिवस
क्लब महिंद्रा रिसोर्ट में मनाया अंतरराष्ट्रीय शेफ दिवस

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला के नालदेहरा स्थित क्लब महिंद्रा रिसोर्ट में अंतरराष्ट्रीय शेफ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अन्य राज्यों से आए पर्यटकों ने भाग लिया और विभिन्न तरह के व्यंजनों को बनाने की विधि साझा की। इस मौके पर बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था, जिसमें बच्चों ने विभिन्न तरह के सलाद बनाना और उसे सजाने के हुनर को प्रदर्शित किया। क्लब महिंद्रा नालदेहरा के प्रबंधक अरविद शर्मा ने कहा कि आज के समय में बच्चे जंक फूड को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उनकी खाना बनाने और सब्जियां व सलाद खाने में रुचि बढ़े, इस उद्देश्य से शेफ दिवस पर उन्हें शामिल कर यह प्रतियोगिता करवाई गई थी। खाने में स्वाद के साथ पौष्टिकता बहुत जरूरी है। पौष्टिकता खाने में कैसे बनी रहे और किस तरह से पौष्टिक आहार बनाया जाए, खाने में पौष्टिकता के क्या महत्व हैं इस पर विशेष व्याख्यान के दौरान जानकारी दी गई। बच्चों ने हेल्दी फ्रूट सलाद व विभिन्न प्रकार के मिल्क शेक बनाना सीखा। सीखने के बाद छात्राओं ने स्वादिष्ट पौष्टिक सलाद व मिल्क शेक बनाए।

chat bot
आपका साथी