सौर ऊर्जा से भी भरेगी हिमाचल की झोली

प्रदेश सरकार की हिमाचल प्रदेश पॉवर कारपोरेशन ने पनविद्युत के बाद अब सौर ऊर्जा से कमाई का रास्ता ढूंढ लिया है

By Edited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 07:18 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 07:19 PM (IST)
सौर ऊर्जा से भी भरेगी हिमाचल की झोली
सौर ऊर्जा से भी भरेगी हिमाचल की झोली

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश सरकार की हिमाचल प्रदेश पॉवर कारपोरेशन ने पनविद्युत के बाद अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कमाई करना शुरू कर दी है। पांच मेगावॉट क्षमता के बेराडोल सौर ऊर्जा संयंत्र को ग्रिड से जोड़कर एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। इस सौर ऊर्जा संयंत्र से 102 लाख यूनिट बिजली उत्पादन प्रतिवर्ष होगा, जिससे प्रदेश को 4.40 करोड़ रुपये की आय होगी। यह बात प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक देवेश कुमार ने निगम के 12वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान कही।

इस अवसर निगम के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मशहूर गायक पीयूष राज, दीक्षा पीयूष ने लोक एवं फिल्मी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया गया। स्थापना दिवस पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। देवेश कुमार ने बताया कि 100 मेगावॉट क्षमता की सैंज जलविद्युत परियोजना से 565.61 मिलियन यूनिट और 65 मेगावॉट क्षमता की काशग जलविद्युत परियोजना से 376.27 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन हुआ है। इससे प्रदेश को 266.76 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

निगम को प्रदेश सरकार ने 3156 मेगावॉट क्षमता की 22 जलविद्युत परियोजनाएं आवंटित की हैं। उसके दोहन के लिए निगम ने रूपरेखा तैयार की है। 691 मेगावॉट क्षमता की तीन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि 1373 मेगावॉट क्षमता की 11 परियोजनाओं पर सर्वेक्षण एवं जांच कार्य किया जा रहा है। इसकी प्रकार 927 मेगावॉट क्षमता की छह अन्य परियोजनाएं प्री-फिजिबिलिटी स्तर पर हैं। निगम अगले वित्त वर्ष में 111 मेगावॉट क्षमता की सावड़ा कुड्डू जलविद्युत परियोजना का क्रियान्वित कर लेगा। ऊना में 10 मेगावॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र जल्द ऊना जिला के एगलार में 10 मेगावॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की जल्द स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की प्रदेश में मौजूद नहरों के किनारे सौर पैनल लगाकर ऊर्जा दोहन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी