Himachal Pradesh Weather: आज कई जगहों पर भारी ओलावृष्टि व वर्षा होने की चेतावनी, इन स्‍थानों पर आंधी का अलर्ट

प्रदेश में शुक्रवार को चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। वीरवार रात दारचा जिस्पा कोकसर व सिस्सू में बर्फ के फाहे गिरे। लाहुल के पर्यटन स्थलों में रौनक लौट आई है। शुक्रवार को अटल टनल रोहतांग के साउथ व नार्थ पोर्टल व पर्यटन स्थल सिस्सू में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। कुछ पर्यटक जिस्पा भी पहुंचे। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने आंधी के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया था।

By Yadvinder Sharma Edited By: Prateek Jain Publish:Sat, 30 Mar 2024 07:17 AM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2024 07:17 AM (IST)
Himachal Pradesh Weather: आज कई जगहों पर भारी ओलावृष्टि व वर्षा होने की चेतावनी, इन स्‍थानों पर आंधी का अलर्ट
Himachal Pradesh Weather: आज कई जगहों पर भारी ओलावृष्टि व वर्षा होने की चेतावनी, इन स्‍थानों पर आंधी का अलर्ट

HighLights

  • चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि व वर्षा की चेतावनी
  • ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात बाकी स्थानों पर बादल

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में शुक्रवार को चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। वीरवार रात दारचा, जिस्पा, कोकसर व सिस्सू में बर्फ के फाहे गिरे। लाहुल के पर्यटन स्थलों में रौनक लौट आई है। शुक्रवार को अटल टनल रोहतांग के साउथ व नार्थ पोर्टल व पर्यटन स्थल सिस्सू में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी।

कुछ पर्यटक जिस्पा भी पहुंचे। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने आंधी चलने के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया था। अब 30 मार्च को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि व वर्षा होने का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

लाहुल स्पीति और किन्नौर जिला में हिमपात व ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर जिला में आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। दोपहर तक अधिकतर क्षेत्रों में बादल छा गए। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।

न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अब भी तीन एनएच सहित 168 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस) 

स्थान - न्यूनतम - अधिकतम 

शिमला 14.0 - 24.8 

सुंदरनगर 12.9 31.5 

भुंतर - 12.0 - 30.7 

कल्पा - 6.4 - 19.3 

धर्मशाला - 17.7 - 26.8 

ऊना - 14.4 - 34.6 

नाहन - 17.1 - 31.1 

केलंग - 1.1 - 11.6 

सोलन - 13.7 - 30.4

यह भी पढ़ें -

Photo Gallery: मंडी में बीजेपी प्रत्‍याशी कंगना रनोट का रोड शो देखने उमड़ा हूजूम, जय श्री राम के गूंजे नारे

Shimla News: 'इस्‍तीफा नहीं स्‍वीकारा तो बैठेंगे धरने पर...', निर्दलीय विधायकों ने विस अध्‍यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

chat bot
आपका साथी