1000 करोड़ रुपये कर्ज लेगी सरकार, 25 को मिलेगी राशि

हिमाचल सरकार ने 1000 करोड़ रुपये के कर्ज के लिए आवेदन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 11:50 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 11:50 PM (IST)
1000 करोड़ रुपये कर्ज लेगी
सरकार, 25 को मिलेगी राशि
1000 करोड़ रुपये कर्ज लेगी सरकार, 25 को मिलेगी राशि

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल सरकार ने 500-500 करोड़ रुपये की दो किस्तों में 1000 करोड़ रुपये का कर्ज लेने के लिए वीरवार को आवेदन किया। भारतीय रिजर्व बैंक में कर्ज के लिए किए गए आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 जनवरी को यह राशि सरकार के खाते में आएगी।

प्रदेश सरकार मौजूदा वित्त वर्ष में चार हजार करोड़ रुपये कर्ज ले चुकी है। एक हजार करोड़ रुपये मिलने के बाद कर्ज की राशि पांच हजार करोड़ रुपये हो जाएगी। मौजूदा वित्त वर्ष में सरकार सात हजार करोड़ रुपये कर्ज ले सकती है। ऐसे में अगले दो महीने के दौरान दो हजार करोड़ रुपये तक का कर्ज और लिया जा सकता है। हिमाचल पर कर्ज का बोझ 64 हजार करोड़ रुपये हो गया है। आवेदन की गई एक करोड़ की रकम को मिला लें तो प्रदेश पर कुल कर्ज 65 हजार करोड़ रुपये हो जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) प्रबोध सक्सेना ने कहा कि सरकार ने कर्ज के लिए आवेदन किया है। नियमानुसार सरकार अभी दो हजार करोड़ का कर्ज ले सकती है। मौजूदा वित्त वर्ष में लिया कर्ज

तिथि व माह,कर्ज राशि

31 अक्टूबर,1000 करोड़

23 नवंबर,2000 करोड़

28 दिसंबर,1000 करोड़

20 जनवरी,1000 करोड़ के लिए आवेदन कर्ज का बोझ

हिमाचल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का दूसरा कार्यकाल (2007-2012) पूरा होने तक कर्ज 28,760 करोड़ हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के वर्ष 2012 से 2017 तक के कार्यकाल में कर्ज 47,906 करोड़ पहुंच गया। जयराम सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल तक कर्ज का बोझ 65 हजार करोड़ रुपये हो गया है।

chat bot
आपका साथी