मानसून सत्र: अब जलवाहक की जगह भर्ती होंगे मल्टीपर्पस टाॅस्क वर्कर्स

Himachal Govt Decision जयराम ठाकुर ने सदन को बताया कि अब स्कूलों में मल्टीपर्पस टाॅस्क वर्कर भर्ती किए जाएंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 28 Aug 2019 12:15 PM (IST) Updated:Wed, 28 Aug 2019 12:15 PM (IST)
मानसून सत्र: अब जलवाहक की जगह भर्ती होंगे मल्टीपर्पस टाॅस्क वर्कर्स
मानसून सत्र: अब जलवाहक की जगह भर्ती होंगे मल्टीपर्पस टाॅस्क वर्कर्स

शिमला, जेएनएन। अब स्कूलों में मल्टीपर्पस टाॅस्क वर्कर भर्ती किए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह जानकारी प्रश्नकाल के दौरान दी। जलवाहक का पद डाइंग काडर है, जहां पर जलवाहक नियमित हो जाते हैं, वह पद समाप्त हो जाता है। जयराम ठाकुर ने सदन को बताया कि जलवाहक से अन्‍य काम नहीं लिए जा सकते और अब हर स्कूल में पानी की व्यवस्था है तो ऐसे में अब मल्टीपर्पस टाॅस्क वर्कर भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा और इस आधार पर पद भरे जाएंगे। हालांकि, प्रदेश में 355 पद जलवाहकों के रिक्त हैं, उन्‍हें भरने की प्रक्रिया भी चल रही है। 

विद्युत परियोजनाओं में लोगों का अड़ंगा

लोग पन विद्युत परियोजनाएं नहीं लगने दे रहे हैं। इस कारण बहुत सी परियोजना लंबित पड़ी हैं और दूसरी तरफ पन विद्युत परियोजनाएं स्थापित करने में खर्चा बढ़ गया है। इस कारण संयुक्त परियोजनाएं लटकी हुई हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आशा कुमारी द्वारा चंबा में लगने वाली परियोजनाओं को लेकर सदन में दी। उन्होंने सभी विधायकों से आगे आकर स्थानीय लोगों को इस दिशा में सहयोग देने की आवश्यकता जताई। जयराम ने कहा पन विद्युत परियोजनाओं में लाल झंडा यूनियन और दूसरी यूनियन भी तरह-तरह की बाधाएं पैदा कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी