त्रिलोक, राकेश महामंत्री और प्रवीण, परमार व कटवाल उपाध्यक्ष

भाजपा के नए अध्यक्ष डा. राजीव बिदल ने अपनी टीम तैयार कर दी है। पार्टी हाईकमान से मंजूरी लेने के बाद पार्टी की ओर से लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चों के राज्य अध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी की महामंत्री की सूची में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल भी शामिल है। इसमें उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण शर्मा (पूर्व मंत्री) कृपाल परमारराम सिंह पुरषोतम गुलेरिया संजीव कटवाल रतन सिंह पाल कमलेश कुमारी धनेश्वरी ठाकुर का नाम शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 08:39 PM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 09:03 PM (IST)
त्रिलोक, राकेश महामंत्री और प्रवीण, परमार व कटवाल उपाध्यक्ष
त्रिलोक, राकेश महामंत्री और प्रवीण, परमार व कटवाल उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की टीम की घोषणा हो गई है। हाईकमान की मंजूरी के बाद पहली सूची जारी हो गई है। इसमें ज्यादातर नए चेहरों को तरजीह दी है। लंबे समय से पार्टी के पदों पर बने हुए नेताओं को फिलहाल पहली सूची में स्थान नहीं दिया गया है। सोमवार को जारी सूची में प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चों के राज्य अध्यक्षों की घोषणा की है।

टीम बिंदल में 8 स्नातक, 11 स्नातकोत्तर, चार विधि स्नातक, दो पीएचडी और एक एमफिल शामिल है। इसी तरह से इसमें 6 महिलाएं, 4 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति व 2 ओबीसी से संबंध रखने वाले नेताओं को कार्यभार सौंपा गया है।

महामंत्री की सूची में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर व राकेश जम्वाल शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण शर्मा (पूर्व मंत्री), कृपाल परमार, राम सिंह, पुरषोतम गुलेरिया, संजीव कटवाल, रतन सिंह पाल, कमलेश कुमारी, धनेश्वरी ठाकुर का नाम शामिल है। सचिव का कार्यभार पायल वैद्य, बिहारी लाल शर्मा, विशाल चौहान, कुसुम सदरेट, सीमा ठाकुर, वीरेन्द्र चौधरी, जय सिंह और श्रेष्ठा चौधरी संभालेंगी। संजय सूद कोषाध्यक्ष होंगे। विधायक रणधीर शर्मा मुख्य प्रवक्ता और राकेश शर्मा मीडिया प्रभारी होंगे।

----------

इनको दी मोर्चो की जिम्मेदारी

अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष जवाहर लाल ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी चौधरी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश शर्मा, महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद का दायित्व रश्मिधर सूद और युवा मोर्चा का अध्यक्ष चंबा के अमित ठाकुर को बनाया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मोहम्मद राजबली संभालेंगे।

--------

क्षेत्रीय और जातीय समीकरण का रखा ध्यान

टीम बिंदल के गठन में पार्टी ने क्षेत्रीय से लेकर जातीय समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा है। चंबा से शिमला तक के नेताओं को टीम में स्थान देते हुए हर जाति का ध्यान रखा है। इसमें चार एससी, एक एसटी और दो ओबीसी के नेता शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी