धर्मशाला में सबसे अधिक बारिश, बंद रहीं 48 सड़कें

बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा धर्मशाला में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Sep 2019 07:57 PM (IST) Updated:Wed, 04 Sep 2019 07:57 PM (IST)
धर्मशाला में सबसे अधिक बारिश, बंद रहीं 48 सड़कें
धर्मशाला में सबसे अधिक बारिश, बंद रहीं 48 सड़कें

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में बुधवार को सबसे अधिक 18 मिलीमीटर बारिश धर्मशाला में हुई। सोलन के चायल में तीन मिलीमीटर और राजगढ़ व सराहन में दो-दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में बारिश व भूस्खलन के कारण 48 सड़कें बंद रहीं।

जिन सड़कों पर यातायात बाधित है, उन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने पांच व छह सितंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। सात सितंबर को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में आठ व नौ सितंबर को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक तापमान ऊना में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में इस बार बरसात में अब तक करीब 1189 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। लोक निर्माण विभाग को 584 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कहां कितना रहा तापमान

स्थान,,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,17.4,24.7

सुंदरनगर,23.4,31.9

भुंतर,21.5,32.6

कल्पा,12.4,24.0

धर्मशाला,22.4,27.2

ऊना,24.5,35.8

नाहन,18.5,26.6

सोलन,20.7,30.2

बिलासपुर,20.0,32.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी