जल्द सुलझाई जाएंगी बागवानों के साथ हुई लूट की वारदातें

प्रदेश में बागवानों के साथ हुई लूट की वारदातों को जल्द सुलझाया जाएगा। डीजीपी एसआर मरडी ने सीआइडी को इस संबंध में कड़े निर्देश दिए हैं। मंगलवार को उन्होंने सीआइडी के अधिकारियों के साथ क्राइम बैठक की। इसमें छह हजार करोड़ के इंडियन टेक्नोमेक कंपनी से जुडे़ कर- कर्ज घोटाले को लेकर भी निर्देश जारी किए गए। इस केस में मुख्य आरोपित आरके शर्मा के खिलाफ इंटरपोल की मदद ली जा रही है। उसे सीबीआइ के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो गया है। इस बैठक में अपराधों की समीक्षा की गई। एडीजीपी सीआइडी अशोक तिवारी ने अधिकारियों को पुराने लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि बागवानों के साथ धोखाधड़ी के मामलों की बड़े पैमाने पर शिकायतें आई हैं। इन शिकायतों की पहले पुलिस ने जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 11:41 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 06:45 AM (IST)
जल्द सुलझाई जाएंगी बागवानों के साथ हुई लूट की वारदातें
जल्द सुलझाई जाएंगी बागवानों के साथ हुई लूट की वारदातें

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में बागवानों के साथ हुई लूट की वारदातों को जल्द सुलझाया जाएगा। डीजीपी एसआर मरडी ने सीआइडी को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। मंगलवार को उन्होंने सीआइडी के अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की।

बैठक में छह हजार करोड़ रुपये के इंडियन टेक्नोमेक कंपनी से जुडे़ कर-कर्ज घोटाले को लेकर भी निर्देश जारी किए गए। इस केस में मुख्य आरोपित आरके शर्मा के खिलाफ इंटरपोल की मदद ली जा रही है। उसे सीबीआइ के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो गया है। इस बैठक में अपराधों की समीक्षा की गई। एडीजीपी सीआइडी अशोक तिवारी ने अधिकारियों को पुराने लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। प्रदेश में बागवानों के साथ धोखाधड़ी के मामलों की बड़े पैमाने पर शिकायतें आई हैं। इन शिकायतों की पहले पुलिस ने जांच की थी। पुलिस जांच पर सवाल उठे तो फिर डीजीपी ने सीआइडी जांच के आदेश दिए। इसके बाद जांच एजेंसी की एसआइटी गहनता से जांच करने में जुट गई है। कुछ आरोपितों की गिरफ्तारी हो गई है। बैठक में चर्चित मामलों पर भी चर्चा की गई।

chat bot
आपका साथी