आज सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

पहले तो मानसून देरी से आया और अब लौटने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिनमें बिलासपुर चंबा कांगड़ा मंडी शिमला सिरमौर और सोलन में 65 से 115 मिमी तक बादल बरस सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मानसून दस दिन देरी से लौटेगा और अभी भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 08:53 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 08:53 PM (IST)
आज सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
आज सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में देर से आया मानसून अब जल्द लौटने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने 27 सितंबर को सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर व सोलन जिलों में 65 से 115 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश से मानसून के लौटने में दस दिन लग सकते हैं। दो दिन से प्रदेश के सात जिलों में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। दो अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। वीरवार को कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर व मंडी के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। इससे तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।

chat bot
आपका साथी