फिर फैशन में आया जोधपुरी बंद गले का कोट

आज भी ट्रेंड में है जोधपुरी बंद गले का कोट, नौजवानों को भी खूब भा रहा है।

By Edited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 08:37 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 10:27 AM (IST)
फिर फैशन में आया जोधपुरी बंद गले का कोट
फिर फैशन में आया जोधपुरी बंद गले का कोट

शिमला, जेएनएन।  आज तक परिधानों के कितने ही डिजाइन फैशन में आए और गए, लेकिन जोधपुरी बंद गले का लांग कोट एक ऐसा परिधान है जो आज भी ट्रेंड में बना हुआ है। इसे नेहरू कोट भी कहा जाता है। जिला शिमला में जोधपुरी कोट ने नया रूप ले लिया है। जोधपुरी कोट जो पहले प्लेन कपड़े से बनता था उसे अब ऊन व ऊन की पट्टी से बनाकर नया लुक दिया गया है।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी और मनमोहन सिंह तक सभी की पसंद जोधपुरी कोट रहा। इसका बदला डिजाइन शिमला के नौजवानों को भी खूब भा रहा है और अब यह परिधान फिर से फैशन में लौट आया है। भले ही इसने अब नया रूप ले लिया हो, लेकिन जहां यह कोट सर्दी से बचाता है वहीं अलग लुक भी दे रहा है। शिमला के युवा ऊन या ऊन की पट्टी का कोट बेहद पसंद कर रहे हैं। सर्दी के आते ही यह कोट शिमला के बाजारों में फिर दिखने लगा है। कई लोग इसे पहने नजर आ रहे हैं। लाॅन्ग कोट शिमला के प्रत्येक बड़े शोरूम में उपलब्ध है। हालांकि ऊन से बने इस कोट की कीमत काफी अधिक है, बावजूद इसके युवा इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

युवाओं का कहना है कि समय के साथ कोट की लुक भले ही बदल गई हो, लेकिन पहाड़ी परंपरा में ऊनी वस्त्र का बोलबाला रहा है। यही कारण है कि आज भी ऊनी कोट लोग पसंद कर रहे हैं। शिमला के मनोज रढैइक का कहना है कि इस लगाव के चलते ही कोट का ट्रेंड बदला है। यह स्टाइल आज भी सदाबहार है अगर आप भी फैशन को फॉलो कर भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं तो नेहरू स्टाइल का कोट लुक में चार चांद लगा देगा। ये है कीमत बंद गले का नेहरू कोट तीन हजार रुपये से शुरू हो जाता है। कोट शिमला के सभी बड़े शोरूम में उपलब्ध है, लेकिन यदि ऊन या पट्टी का कोट पसंद है तो छह हजार से 30 हजार रुपये तक कीमत है।

chat bot
आपका साथी