तीन भाजपा मंडलों को मिले अध्यक्ष

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के तहत आठ मंडलों में सर्वसम्मति नहीं बन पाने के कारण अध्यक्ष नहीं बन पाए थे। मंडी संसदीय क्षेत्र के पांच मंडलों में से तीन मंडलों में आज अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने से नए मंडलाध्यक्ष नियुक्त हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:10 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:18 AM (IST)
तीन भाजपा मंडलों को मिले अध्यक्ष
तीन भाजपा मंडलों को मिले अध्यक्ष

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के तहत आठ मंडलों में सर्वसम्मति नहीं बन पाने के कारण अध्यक्ष नहीं बन पाए थे। मंडी संसदीय क्षेत्र के पांच भाजपा मंडलों में से तीन मंडलों में वीरवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। इनमें नए मंडलाध्यक्ष नियुक्त हो गए हैं।

भाजपा संगठनात्मक राज्य चुनाव अधिकारी रामस्वरूप शर्मा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मंडी संसदीय क्षेत्र के तीन मंडलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। मनीष कपूर को मंडी मंडल, कुंदन ठाकुर को करसोग मंडल और सोहन सिंह ठाकुर को नाचन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। रामपुर मंडल के संगठनात्मक चुनाव का जिम्मा मंडल चुनाव अधिकारी बिहारी लाल शर्मा को सौंपा गया है। उन्हें औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा ज्वालामुखी व पालमपुर मंडल में भी संगठनात्मक चुनाव नहीं हो पाए हैं।

chat bot
आपका साथी