हिमाचल में भूकंप के झटके

हिमाचल प्रदेश में शाम 4.33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके जिला कांगड़ा चंबा मंडी कुल्?लू शिमला व हमीरपुर में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पाकिस्?तान में था। इस भूंकप की तिव्रता रिक्?टर पैमाने पर 6.1 मापी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 06:26 PM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 06:26 PM (IST)
हिमाचल में भूकंप के झटके
हिमाचल में भूकंप के झटके

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंगलवार शाम 4.33 बजे भूकंप के झटके आए। भूकंप के झटके कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला व हमीरपुर जिलों में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था। भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई है।

भूकंप का झटका काफी तेज होने के कारण लोग डरे हुए थे। प्रदेश में भूकंप से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। कांगड़ा जिला के इंदौरा सहित चंबा में भूकंप के जोर के झटके महसूस किए गए। इससे कई लोग सहम कर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने दीवारों पर लटकी फोटो को तेजी से हिलते देखा।

chat bot
आपका साथी