कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन लटका

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन का काम फिलहाल लटक गया है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। व्यस्तता के चलते राज्य कार्यकारिणी से लेकर ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा नहीं हो पा रही है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठके कर उनकी राय जान ली है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jan 2020 03:34 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jan 2020 03:34 PM (IST)
कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन लटका
कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन लटका

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन का काम फिलहाल लटक गया है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। व्यस्तता के कारण राज्य कार्यकारिणी से लेकर ब्लॉक व जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा नहीं हो पा रही है।

पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें कर उनकी राय जान ली है। अब सिर्फ नई कार्यकारिणी को विस्तार देना बाकी है। सूत्रों के मुताबिक नई कार्यकारिणी का आकार छोटा होगा। कार्यकारिणी में पूरा संतुलन बनाया जाएगा ताकि किसी भी तरह का विवाद न रहे। जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती से पहले विधायक, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेताओं की पसंद और नापसंद को भी तरजीह दी जाएगी। कांग्रेस में सक्रिय कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पिछले सप्ताह ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाताक कर पार्टी के प्रारूप पर चर्चा की थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के बाद पार्टी हाईकमान हिमाचल कार्यकारिणी की घोषणा कर सकता है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पिछले वर्ष 20 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया था। हाईकमान ने आदेश दिए थे कि कुलदीप राठौर ही पद पर बने रहेंगे। पीसीसी, डीसीसी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को एक साथ भंग करने का आदेश हाईकमान ने दिया था।

----------- प्रचार करने जाएंगे कांग्रेस नेता

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता व विधायक भी जाएंगे। इसके लिए नेताओं की जिम्मेदारी जल्द तय कर दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस नेताओं की प्रचार के लिए ड्यूटियां उन विधानसभा क्षेत्रों में लगाई जाएंगी, जहां हिमाचल के लोग ज्यादा रहते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही इसके लिए नेताओं की जिम्मेदारी तय कर देंगे।

------------- जल्द बनेगी नई कार्यकारिणी

पिछले सप्ताह सोनिया गांधी से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चुनाव में व्यस्त है। जल्द नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। हाईकमान से कार्यकारिणी को लेकर चर्चा हो चुकी है।

कुलदीप राठौर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

chat bot
आपका साथी