कांसाकोटी में नेपाली महिला का शव मिला

रोहडू के साथ लगते कांसाकोटी से 40 मीटर दूरी पर सड़क से नीचे एक नहर में शुक्रवार सुबह पुलिस को एक नेपाली युवती की लाश मिली है। युवती की पहचान नेपाली मूल की रहने वाली सीमा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 08:38 PM (IST)
कांसाकोटी में नेपाली महिला का शव मिला
कांसाकोटी में नेपाली महिला का शव मिला

संवाद सूत्र, रोहडू : रोहडू के साथ लगते कांसाकोटी से 40 मीटर दूरी पर सड़क से नीचे एक नहर में शुक्रवार सुबह पुलिस को एक नेपाली महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान नेपाली मूल की सीमा (40) पत्नी लोकू के रुप में हुई है। शव का सिविल अस्पताल रोहडू में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक सीमा कांसाकोटी में रहती थी। जब उसकी लाश जब बरामद हुई तो उसके बदन पर पूरे कपड़े भी नहीं थे। आधे कपड़ों से लिपटी नेपाली महिला की लाश मिलने क्षेत्र में भी सनसनी फैल गई है। नहर और सड़क के बीच इतनी अधिक दूरी भी नहीं है, जिससे कि उसे इतनी अधिक चोट आए कि वह काल का ग्रास बन जाए। सीमा की मौत किन कारणों से हुई है, जिसका खुलासा बहरहाल पुलिस भी नहीं कर रही है। पुलिस की जांच अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिक गई है।

डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने बताया कि नेपाली महिला की मौत किन कारणों से हुई है, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

chat bot
आपका साथी