सीपीआरआइ की क्षेत्रीय समिति की बैठक आज

राज्य ब्यूरो शिमला केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआइ) शिमला भारतीय कृषि अनुसंधान परि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 06:54 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 06:54 PM (IST)
सीपीआरआइ की क्षेत्रीय समिति की बैठक आज
सीपीआरआइ की क्षेत्रीय समिति की बैठक आज

राज्य ब्यूरो, शिमला : केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआइ) शिमला भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की 26 वीं ऑनलाइन क्षेत्रीय समिति की बैठक करवा रहा है। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री के अलावा केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व दो राज्यों हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड तथा दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर व लद्दाख इसमें शामिल होंगे। यह समिति दो साल में एक बार कृषि अनुसंधान, शिक्षा और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जांच कर वर्तमान स्थिति पर चर्चा एवं समीक्षा करते हैं। इसमें कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन विभागों के अधिकारियों के अलावा केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के पदाधिकारी व विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी