कांग्रेस ने विरोध रैली में भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया

देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी की विरोध में कांग्रेस द्वारा 14 नवंबर को शिमला में होने वाली राज्य स्तरीय विरोध रैली के लिए कांग्रेस नेताओं को भीड़ जुटाने के टार्गेट दिए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 07:22 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 07:22 PM (IST)
कांग्रेस ने विरोध रैली में भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया
कांग्रेस ने विरोध रैली में भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया

राज्य ब्यूरो, शिमला : देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस की 14 नवंबर को शिमला में होने वाली राज्यस्तरीय विरोध रैली के लिए पार्टी नेताओं को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उसने बड़ी विरोध रैली करने की योजना बनाई है, जिससे सरकार पर दबाव बनाया जा सके। रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी महासचिव रजनीश किमटा की अध्यक्षता में बैठक हुई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अगुवाई में राज्यस्तरीय विरोध रैली निकाली जाएगी। इसमें प्रमुख तौर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक नाना पटोले, प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री के अलावा कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व विधायक, महिला कांग्रेस, सेवादल, युकां, एनएसयूआइ, इंटक के सभी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया

पार्टी ने मंगलवार को राज्यस्तरीय विरोध रैली को अंतिम रूप दिया। 14 नवंबर को सुबह 10 बजे सभी कांग्रेसजन पार्टी मुख्यालय में एकत्रित होंगे। देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद कार्ट रोड से सब्जी मंडी, लोअर बाजार होते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किय जाएगा।

chat bot
आपका साथी