जयराम बोले, छह साल से सुक्खू को नहीं हटा पाए वीरभद्र

CM Jai Ram attack on Virbhadra. जयराम ने कहा है कि वीरभद्र सुक्खू को हटाने की बात करते रहे हैं। लेकिन वह सुक्खू को हटवा नहीं पाए हैं।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Nov 2018 04:53 PM (IST) Updated:Mon, 26 Nov 2018 04:53 PM (IST)
जयराम बोले, छह साल से सुक्खू को नहीं हटा पाए वीरभद्र
जयराम बोले, छह साल से सुक्खू को नहीं हटा पाए वीरभद्र

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह छह साल से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू को हटाने की बात करते रहे हैं। लेकिन वह सुक्खू को हटवा नहीं पाए हैं। इसलिए वीरभद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट फाइनल करने के संदर्भ में भावनाएं व्यक्त की हैं। कांग्रेस में भी उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता है।

कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने सहित कई ज्वलंत मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को रचनात्मक भूमिका निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा अभी टिकट तय नहीं करेगी। वीरभद्र सिंह कई बार राय देते रहते हैं। विपक्ष की ओर से चार्जशीट निकालने की रवायत बन चुकी है। यदि सरकार के खिलाफ कोई मामला है तो लेकर आएं। सरकार ऐसे किसी भी मामले की जांच करवाएगी। हमारे पास कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की चार्जशीट है। कई मामलों पर जांच चल रही है।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इंडियन टेक्नोमैक कंपनी का घोटाला हुआ। इसके अलावा ब्रेकल और रिलायंस की लड़ाई में सरकार को 1000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। भाजपा आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने में विश्वास नहीं रखती है। पूर्व कांग्रेस सरकार में राजनीतिक आधार पर बनाए गए मामले वापस लिए जा रहे हैं। उस समय बिना किसी ठोस कारण के भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले बनाए गए थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से जुड़ा मामला वापस लेने के प्रश्न पर जयराम ने कहा कि इस मामले में कानून काम कर रहा है।

यह कहा था वीरभद्र सिंह ने

पिछले दिनों वीरभद्र सिंह ने कहा था कि प्रदेश का विकास नहीं हो रहा है। केवल एकमात्र मंडी जिला में ही विकासात्मक गतिविधियां चल रही हैं। विकास के मामले में अन्य जिलों की उपेक्षा हो रही है। अभी दस महीने हुए हैं और इतने कम समय में क्या आकलन किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी