प्रदेश के हर व्यक्ति को गिरवी रखा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी को परिवर्तन रथयात्रा में जनता का भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 01 Jul 2017 10:47 AM (IST) Updated:Sat, 01 Jul 2017 10:47 AM (IST)
प्रदेश के हर व्यक्ति को गिरवी रखा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने
प्रदेश के हर व्यक्ति को गिरवी रखा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने

नूरपुर, संवाद सहयोगी। जैसे-जैसे भारतीय जनता पार्टी की रथयात्रा आगे बढ़ रही है, राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। परिवर्तन रथयात्रा नूरपुर के नजदीकी कस्बे रैहन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने इतना कर्ज ले रखा है कि प्रदेश के हर व्यक्ति को बैंकों में गिरवी रख दिया है। बकौल नड्डा, प्रदेश में किसी विभाग का बड़ा अधिकारी रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा जाता है और पूछताछ के दौरान वह कहता है कि यह पैसे सीएम के वकीलों को देने हैं, ऐसे में प्रदेश के विकास को लेकर बात करना बेमानी नहीं होगा तो और क्या होगा।

 केंद्र सरकार प्रदेश को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त पैसा दे रही है, लेकिन राज्य सरकार उस पैसे को खर्च करने में भी नाकाम रही है। उन्होंने जनता का आहवन किया कि भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी सरकार का तख्ता पलटने का समय आ गया है। जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साढ़े चार साल का कार्यकाल प्रदेश का विकास करने के बजाय अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालतों में लगा दिया है। वहीं, प्रदेश भाजपा महासचिव कृपाल परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेशभर में विकास कार्य ठप पड़े हैं। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बलदेव ठाकुर ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान, नूरपुर जिला भाजपा अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव जगदेव सिंह, प्रदेश भाजयुमो सचिव पंकज हैप्पी, युवा नेता संजीव पप्पू व जिला भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. सतीश शर्मा, ओबीसी नेता ओपी चौधरी व मदन राणा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: आम जनता के हित में है जीएसटी

chat bot
आपका साथी