कुमारसैन में अब सुबह आठ से शाम सात बजे तक खुलेंगी दुकानें

नारकंडा के व्यापारियों ने वीरवार को कुमारसैन के एसडीएम से मिलकर दुकानें खोलने के समय में बदलाव किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 03:15 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 03:15 PM (IST)
कुमारसैन में अब सुबह आठ से शाम सात बजे तक खुलेंगी दुकानें
कुमारसैन में अब सुबह आठ से शाम सात बजे तक खुलेंगी दुकानें

संवाद सूत्र, कुमारसैन : नारकंडा के व्यापारियों ने वीरवार को कुमारसैन के एसडीएम से मिलकर प्रशासन से दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने और बंद करने के समय में बदलाव का आग्रह किया। वर्तमान में सुबह नौ से शाम छह बजे तक दुकानें खोलने का समय तय किया गया है। व्यापारियों की मांग पर एसडीएम ने कुमारसैन उपमंडल में दुकानें खोलने और बंद करने के समय में परिवर्तन किया गया। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है।

एसडीएम गुंजीत सिंह ने बताया कि उपमंडल कुमारसैन में शुक्रवार से दुकानें सुबह आठ से शाम सात बजे तक खुली रहेंगी जबकि रविवार को आवश्यक वस्तुओं जैसे सब्जी, राशन आदि की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। उन्होंने व्यापारियों को अपनी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से बचाव के लिए सेनीटाइजेशन, फेस मास्क, शारीरिक दूरी और जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान नारकंडा से व्यवसायी अशोक शर्मा, विक्रांत श्याम और विवेक राजटा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी