अटल जी की प्रतिमा के नीचे फर्श पर लगेगा चंबा का स्लेट

जागरण संवाददाता शिमला रिज मैदान पर बन रही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 05:49 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 05:49 PM (IST)
अटल जी की प्रतिमा के नीचे फर्श पर लगेगा चंबा का स्लेट
अटल जी की प्रतिमा के नीचे फर्श पर लगेगा चंबा का स्लेट

जागरण संवाददाता, शिमला : रिज मैदान पर बन रही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के नीचे के फर्श पर चंबा का स्लेट लगेगा। प्रतिमा के चारों तरफ हिमाचल की संस्कृति व प्रकृति दिखाई दे, इसके लिए अधिकारियों को काम करना होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री की बन रही प्रतिमा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके फर्श के लिए स्लेट चंबा से लाया जाए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल से पूर्व प्रधानमंत्री को विशेष लगाव था, इसलिए इसके आसपास हिमाचल की संस्कृति को दिखाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने इसके साथ ही रिज मैदान पर चल रहे अन्य कार्यो का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ राज्य के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित अन्य नेता व निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 25 दिसंबर को इसका उद्घाटन करने की तैयारी है, इसलिए कोशिश करें कि इसका निर्माण इससे पहले पूरा हो जाए। वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद निरीक्षण करने यहां पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का देश के लिए विशेष योगदान रहा है। उनकी ईमानदार छवि के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत हो रहा है रिज का सुंदरीकरण

स्मार्ट सिटी के तहत रिज मैदान का सुंदरीकरण किया जा रहा है और पदमदेव परिसर पर ही इंदिरा गांधी की प्रतिमा के साथ ही एक तरफ अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसकी नींव तैयार कर दी है। प्रतिमा आठ फीट ऊंची होगी। इसकी लागत 94 लाख रुपये आंकी जा रही है। प्रतिमा पर 48 लाख स्मार्ट सिटी, जबकि 45 लाख भाषा विभाग खर्च कर रहा है।

chat bot
आपका साथी