नीली गोली नहीं कर पाई कमाल सेहत में नहीं हुआ सुधार

अनीमिया को दूर करने के लिए नीली गोलियों पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद भी कोई सुधार नहीं हुआ आज भी यहां की 70 प्रतिशत लड़कियों व गर्भवती महिलाओं में ये कमी देखी जा रही है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 25 Nov 2019 07:56 AM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2019 07:56 AM (IST)
नीली गोली नहीं कर पाई कमाल सेहत में नहीं हुआ सुधार
नीली गोली नहीं कर पाई कमाल सेहत में नहीं हुआ सुधार

शिमला, जेएनएन। देवभूमि हिमाचल में खून की कमी यानी अनीमिया को दूर करने के लिए नीली गोली खिलाने और पोषाहार की जागरूकता पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। नीली गोली खिलाने के बाद भी प्रदेश में 70 फीसद लड़कियों व गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन (एचबी) 10 ग्राम से नीचे पाया गया है। इसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा गई है। अब इसे दूर करने के लिए पांच विभागों की अंतरविभागीय कमेटी बनाई गई है।

यह कमेटी अब स्कूल और कॉलेज की बच्चियों सहित गर्भवती महिलाओं के एचबी को बढ़ाने के लिए कार्य करेगी। इसके लिए डाइट चार्ट के साथ नई रूपरेखा तैयार की जाएगी। एचबी की कमी के कारण मातृ मृत्यु दर में कमी नहीं आ रही है। 

प्रदेश में करीब 70 फीसद लड़कियों व महिलाओं में दस ग्राम से कम हीमोग्लोबिन पाया गया है। उन्हें आयरन की गोली और पेट के कीड़े मारने की दवा भी दी गई है। इसके बाद भी उनमें खून की मात्रा क्यों नहीं बढ़ी है और इसे कैसे बढ़ाना है, इसके लिए अंतरविभागीय कमेटी का गठन किया गया है। -आरडी

धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य 

ऑनलाइन ट्र्रेकिंग में सामने आए तथ्य प्रदेश में स्कूली स्तर पर बच्चों के परीक्षण सहित अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की ऑनलाइन ट्र्रेंकग की प्रक्रिया के दौरान यह तथ्य सामने आए हैं। बच्चों को भी आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में नहीं मिल पा रहे हैं। इसी आधार पर अब अंतरविभागीय कमेटी गठित बनाई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को शामिल किया है। कमेटी अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य की अध्यक्षता में कार्य करेगी।

कैसे बढ़ाया जा सकता है एचबी

शरीर के लिए लौहतत्व की उचित मात्रा लेने से एचबी बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां अधिक मात्रा में खानी चाहिए। जैसे पालक में विटामिन बी6, ए, सी, आयरन, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। आलू में भी आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा टमाटर, मक्की के दाने, आंवला, तिल के दाने, फलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

खून की कमी कारण और लक्षण

अनीमिया शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी, खराब लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की संख्या में कमी के कारण होता है। इसकी कमी से शरीर में आक्सीजन पहुंचना कम हो जाती है। खून की कमी से शरीर में थकान, त्वचा का पीलापन, सांस फूलना, सिर घूमना, चक्कर आना और दिल की धड़कन तेज हो जाती है। 

 हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी