सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए किन्नौर भाजपा महिला मोर्चा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 09:04 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 09:04 PM (IST)
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

संवाद सूत्र, रिकागपिओ : लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए किन्नौर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष प्रतिश्वरी ने की। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा सचिव एवं जिला प्रभारी कल्पना गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक द्वार तक पहुंचाना होगा। प्रदेश स्तर पर महिला मोर्चा एक विशाल रैली का आयोजन करेगा। बैठक के बाद महिला मोर्चा सदस्यों ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकागपिओ में मरीजों एवं तीमारदार को फल बाटे। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश सचिव सुनीता नेगी, जिला अध्यक्षा देव ऋषि, महामंत्री एवं बीडीसी सदस्य राम देवी, कविता, दीपिका नेगी, किरण, रवीना, पंचायत प्रधान सती देवी आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी