सांगटी उपचुनाव में जीतीं भाजपा समर्थित मीरा

नगर निगम उप चुनाव में संजौली सांगटी वार्ड में भाजपा से मीरा ने कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पा चौहान को 44 वोटों से मात देकर जीत का परचम लहराया है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और बिट्टू वर्मा के दाव ने कांग्रेस से सांगटी वार्ड छीन लिया है। मीरा शर्मा को कांग्रेस से भाजपा में शामिल करवा इस वार्ड में जीत दर्ज की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 09:41 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 09:41 PM (IST)
सांगटी उपचुनाव में जीतीं भाजपा समर्थित मीरा
सांगटी उपचुनाव में जीतीं भाजपा समर्थित मीरा

सांगटी वार्ड उपचुनाव

मतदाता,3919

मतदान,1700

नोटा,12

---------

किसे कितने मत मिले

भाजपा समर्थित मीरा शर्मा,622

कांग्रेस समर्थित शिल्पा चौहान,578

माकपा समर्थित रंजना वर्मा,488

--------

नगर निगम शिमला

भाजपा समर्थित पार्षद,20

कांग्रेस समर्थित पार्षद,13

माकपा समर्थित पार्षद,1

--------- जागरण संवाददाता, शिमला : नगर निगम शिमला के सांगटी वार्ड उपचुनाव में भाजपा समर्थित मीरा शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस समर्थित शिल्पा चौहान को 44 मतों से हराया। माकपा समर्थित रंजना वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ जो दोपहर बाद चार बजे तक चला। मतदान 43 फीसद हुआ। मतगणना रात सात बजे के बाद शुरू हुई। साढ़े सात बजे चुनाव परिणाम घोषित हुआ। यह सीट कांग्रेस पार्षद मीरा शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, बाद में मीरा शर्मा ने भाजपा के टिकट पर फिर इसी वार्ड से जीत दर्ज की।

सांगटी वार्ड उपचुनाव भाजपा व कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ था। दोनों दलों ने उपचुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। उपचुनाव के लिए शिक्षा मंत्री एवं शिमला शहरी क्षेत्र से विधायक सुरेश भारद्वाज से लेकर कांग्रेस व माकपा नेताओं की साख दांव पर लगी थी। सुरेश भारद्वाज सहित चौपाल से भाजपा विधायक बलवीर वर्मा, कसुम्पटी से कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध ¨सह, ठियोग से माकपा विधायक राकेश ¨सघा और अन्य दिग्गज नेता चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतरे थे। सुरेश भारद्वाज और बलवीर वर्मा के दांव ने कांग्रेस से सांगटी वार्ड छीन लिया है। मीरा शर्मा को कांग्रेस से भाजपा में शामिल करवा कर इस वार्ड में जीत दर्ज की है। हालांकि उपचुनाव छोटा था लेकिन पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद हिमाचल में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। लोगों ने प्रदेश सरकार में आस्था जताते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीत दिलाई है।

chat bot
आपका साथी