कॉलेज की छात्राओं ने जानी मिट्टी चिकित्सा पद्वति

हिमालय हरिद्वार अस्पताल योग समिति की योग साधिका सोनिका की अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:44 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:44 PM (IST)
कॉलेज की छात्राओं ने जानी मिट्टी चिकित्सा पद्वति
कॉलेज की छात्राओं ने जानी मिट्टी चिकित्सा पद्वति

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : हिमालय हरिद्वार अस्पताल योग समिति की योग साधिका सोनिका की अध्यक्षता में रामपुर कॉलेज की छात्राओं ने मिट्टी चिकित्सा में भाग लिया। इस मौके पर समिति ने सभी को यह संदेश दिया कि यदि हम अपनी प्राचीन पद्वति को अपनाएं तो महात्मा गाधी के शब्दों को सत्य साबित कर सकते हैं कि हम अपने डॉक्टर खुद बन सकते हैं।

सोनिका ने कहा कि आज के समय में प्रकृति में वह सब विद्यमान है, जिससे प्राकृतिक चिकित्सा फलीभूत हो सके, बशर्ते उसकी पूरी जानकारी होना आवश्यक है। सभी छात्राओं को विदेशी व बाहरी उत्पाद से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि प्राकृतिक उत्पादों से प्रभावी परिणाम सामने आते हैं। इसके लिए जानकारी होना आवश्यक है। प्रकृति के उत्पादों से दुष्परिणाम भी नहीं होते। रूचि, नेहा चौहान, मोनिका ठाकुर, कृतिका, शिवानी, रक्षा, सुंदरलता, नगिना शर्मा, पारूल, सोनिका, इद्रा, अंजली, सुजाता, सिताक्षी, दलिता, अदिति, अलका, संदीपा, पायल, सीमा, कल्पना, तनुशा, संगीता, पूजा, दीक्षा, आरती, सोनिका मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी