Anurag Thakur on Kejriwal: लालू यादव का उदाहरण देकर केजरीवाल को बताया कुर्सी प्रेमी, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भी कसा तंज

जम्मू-कश्मीर दौरे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लालू यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि चारा घोटाले के समय राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद की गद्दी संभाली। अरविंद केजरीवाल के समय में भी ऐसा ही चल रहा है। वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसी क्या मजबूरी कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार के साथ खड़ा होना जरूरी है।

By rohit nagpal Edited By: Deepak Saxena Publish:Wed, 27 Mar 2024 08:18 PM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2024 08:18 PM (IST)
Anurag Thakur on Kejriwal: लालू यादव का उदाहरण देकर केजरीवाल को बताया कुर्सी प्रेमी, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भी कसा तंज
अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल को बताया कुर्सी प्रेमी।

जागरण संवाददाता, शिमला। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बुधवार को जम्मू-कश्मीर प्रवास पर थे। अपने प्रवास के दौरान अनुराग ठाकुर ने सर्वप्रथम उधमपुर में हुई बाइक रैली में भाग लिया और इसके बाद उधमपुर भाजपा कार्यालय में सांगठनिक बैठक में शामिल हुए। शाम के समय अनुराग ठाकुर आईआईएम जम्मू और होटल रेडिसन ब्लू में हुए विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

अनुराग ठाकुर ने आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस समय लालू यादव चारा घोटाले में फंसे हुए थे, उस समय राबड़ी देवी उनकी तरफ से घोषणाएं करती थी, फिर धीरे-धीरे उन्होंने लालू यादव की गद्दी संभाल ली, अब अरविंद केजरीवाल के मामले में भी यही हो रहा है। अरविंद केजरीवाल नैतिकता की बात करते थे, जो कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठते थे। वहीं, आम आदमी पार्टी आज भ्रष्टाचार के दलदल में बुरी तरह फंस गई है।

ये भी पढ़ें; Himachal Politics: लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए CM सुक्खू ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- 'सभी छह सीटें...'

जेल में रहकर भी नहीं छूट रहा केजरीवाल का कुर्सी मोह- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जेल में रहकर भी अरविंद केजरीवाल सीएम की कुर्सी का मोह नहीं छोड़ रहे हैं। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वह अपने ही राज्यों की महिलाओं को संरक्षण नहीं दे पाई बल्कि उन्होंने भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को संरक्षण दिया है।

कांग्रेस ने क्या बेच दिया अपना ईमान- अनुराग ठाकुर

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा आज सवाल कांग्रेस से भी है कि क्या उन्होंने अपना जमीर बेच दिया है। अरविंद केजरीवाल पहले सोनिया गांधी को गिरफ्तार कर दो दिन तक पूछताछ करने की मांग करते थे। ऐसी कौन सी मजबूरी है कि कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के साथ खड़ा होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: Himachal Politics: 'बहू-बेटियों को तंदूर में जलाना व जलील करना कांग्रेस की फितरत', कंगना पर टिप्पणी के बाद भड़के जयराम ठाकुर

chat bot
आपका साथी