कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी रजनी से होगी वीरभद्र की शिकायत

हिमाचल में वीरभद्र और सुक्खू के बीच घमासान मचा हुआ है, पार्टी पदाधिकारियों ने वीरभद्र की शिकायत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से करने की बात कही है।

By Edited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 09:52 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 09:31 AM (IST)
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी रजनी से होगी वीरभद्र की शिकायत
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी रजनी से होगी वीरभद्र की शिकायत

शिमला, राज्य ब्यूरो। वीरभद्र और सुक्खू में चल रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुक्खू के समर्थन में आते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी कानूनी विभाग, हाईकोर्ट बार कांग्रेस लीगल सेल और पार्टी मानवाधिकार विभाग के पदाधिकारियों ने वीरभद्र की शिकायत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से करने की बात कही है।

कानूनी विभाग के चैयरमैन आइएन मेहता, उपाध्यक्ष यशवर्धन चौहान, महासचिव अनूप रत्न, सचिव पुष्पेंद्र जसवाल, बार लीगल सेल के चेयरमैन विशाल पंवर व मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन संजय चौहान ने जारी बयान में कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रदेश में कांग्रेस सरकारें बनी और वीरभद्र ने राज किया। इसलिए छह बार के मुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

पार्टी को अपने अनुसार चलाने के लिए वीरभद्र ने यह पहली बार नहीं किया। अगर उनकी सरकार ने संगठन का साथ दिया होता तो लोकसभा, विधानसभा चुनाव, उपचुनाव व नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई होती। वीरभद्र सिं‍ह अब भी पुरानी राह पर ही चलते हुए पार्टी को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं। हमीरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को कबाड़ कहना और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के लिए गलत शब्द प्रयोग से कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से इसकी शिकायत करेंगे। सुक्खू ने कांग्रेस को प्रदेश में जीवित किया है। राहुल गांधी की नीतियों अनुसार युवाओं को संगठन में जगह दी, वरिष्ठ नेताओं के मान-सम्मान का भी पूरा ध्यान रखा।

chat bot
आपका साथी