निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए बनेगा कानून

निजी स्कूलों की मनमानीलूट व भारी फीसों पर नियंत्रण लगाने व अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी कानून बनाने का आश्वान दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 08:27 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 08:27 PM (IST)
निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए बनेगा कानून
निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए बनेगा कानून

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश में अन्य राज्यों की तरह निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए कानून को प्रभावी बनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने निजी स्कूलों की मनमानी व भारी फीस वृद्धि पर रोक लगाने का आश्वासन दिया है। इस संदर्भ में शिक्षा मंत्री ने प्रधान सचिव शिक्षा, उच्चतर शिक्षा निदेशक, ओएसडी व लोक संपर्क अधिकारी के साथ करीब दो घंटे बातचीत की।

सुरेश भारद्वाज ने प्रधान सचिव शिक्षा से कहा कि निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली के सभी तथ्य एकत्र करें। इन तथ्यों को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय व एडवोकेट जनरल के संज्ञान में लाएं। निदेशक उच्चतर शिक्षा को निजी स्कूलों से फीस सहित उनकी सभी तरह की कार्यप्रणाली की रिपोर्ट तुरंत तलब करने को कहा। अवहेलना करने वाले निजी स्कूलों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

शिमला में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले छात्र अभिभावक मंच का प्रतिनिधिमंडल सोमवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री से मिला था। उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद मंत्री ने 11 बजे सचिवालय स्थित कार्यालय में बैठक की। मंच को भी इसमें आमंत्रित किया था।

------

अभिभावक मंच ने दी चेतावनी

छात्र अभिभावक मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने चेतावनी दी है कि अगर निजी स्कूलों की मनमानी पर नियंत्रण नहीं लगाया तो आंदोलन आगे बढ़ेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग के आला अधिकारी अपने वादे पर कायम रहेंगे।

chat bot
आपका साथी