शिमला में एबीवीपी की सांकेतिक भूखहड़ताल शुरू

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेशव्यापी मांगों को लेकर सांकेतिक भूखहड़ताल शुरू की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 05:40 PM (IST)
शिमला में एबीवीपी की सांकेतिक भूखहड़ताल शुरू
शिमला में एबीवीपी की सांकेतिक भूखहड़ताल शुरू

जागरण संवाददाता, शिमला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदेशव्यापी मांगों को लेकर सांकेतिक भूखहड़ताल शुरू कर दी है। शिमला के संजौली, कोटशेरा, संस्कृत और राजकीय कन्या महाविद्यालयों में कार्यकर्ता भूखहड़ताल पर बैठे। भूखहड़ताल मंगलवार दोपहर तक चलेगी।

जिला संयोजक सचिन ने बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश में छात्रों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्कूल व कॉलेज तो सरकार ने कई स्थानों पर खोल दिए हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। विद्यार्थी परिषद ने सरकार व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई है। इसके अलावा परीक्षा एवं पुनर्मूल्यांकन का परिणाम समय से घोषित करने, केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का निर्माण जल्द करने, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और कलस्टर विश्वविद्यालय मंडी में शिक्षकों और गैर शिक्षकों की नियमित भर्तियां करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा इक्डोल में 25 से 30 प्रतिशत फीस वृद्धि को वापस लेने का मुद्दा भी उठाया गया।

विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि मांगों को समय पर पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश के छात्रों को लामबंद कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

chat bot
आपका साथी