डेंटल कॉलेज में इंस्टॉल की जा रहीं 40 चेयर

राजधानी शिमला के डेंटल कॉलेज में 40 चेयर इंस्टॉल की जा रही हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:33 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:14 AM (IST)
डेंटल कॉलेज में इंस्टॉल की जा रहीं 40 चेयर
डेंटल कॉलेज में इंस्टॉल की जा रहीं 40 चेयर

कवायद

मरीजों को इलाज के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार, 75 लाख रुपये से खरीदी हैं डेंटल चेयर

विभिन्न विभागों में अलग स्पेसिफिकेशन के आधार पर इंस्टॉल हो रही चेयर्स

-------------

80 के करीब डेंटल चेयर्स हैं अस्पताल के विभिन्न विभागों में

120 पहुंच जाएगा नई चेयर्स आने से आंकड़ा

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला के डेंटल कॉलेज में 40 डेंटल चेयर इंस्टॉल की जा रही हैं। करीब 75 लाख रुपये से इन्हें खरीदा गया है। अस्पताल के विभिन्न विभागों में अतिरिक्त चेयर्स इंस्टॉल होने के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें दांतों के इलाज के लिए अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मौजूदा समय में अस्पताल के विभिन्न विभागों में करीब 80 डेंटल चेयर्स हैं। नई चेयर्स आने से यह आंकड़ा 120 पहुंच जाएगा। विभागों में चेयर्स की कमी होने से मरीजों को आधा से एक घंटा अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था।

प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज दांतों का इलाज करवाने आते हैं। मरीजों को समय पर इलाज मिले इसके लिए प्रबंध किया जा रहा है। अस्पताल में नौ विभाग हैं। अलग-अलग विभाग के हिसाब से उनकी डेंटल चेयर की स्पेसिफिकेशन अलग होती है। डेंटल चेयर मंगवाने से पहले विभागाध्यक्षों से चेयर की स्पेसिफिकेशन के बारे में विचार-विमर्श किया गया था।

बच्चों का निशुल्क इलाज शुरू होने के बाद भीड़ बढ़ने की उम्मीद

डेंटल कॉलेज ने फरवरी से बच्चों के दातों का निशुल्क इलाज करना शुरू कर दिया है। जल्द दिव्यांगों का भी इलाज निशुल्क होगा। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। कॉलेज प्रशासन पीडोडॉन्टिक्स विभाग में डिस्ट्रिक्ट लेवल इंटरवेंशन सेंटर (डीएलआइसी) का निर्माण कर रहा है। इसमें दिव्यांगों के दांतों के इलाज के लिए विशेष डेंटल चेयर इंस्टॉल की जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से करीब नौ लाख रुपये जारी किए गए हैं। इस प्रकार की सुविधा मिलने के बाद अब अस्पताल में ओपीडी बढ़ने की उम्मीद है। 50 नई चेयर्स इंस्टॉल होने के बाद बच्चों के इलाज में भी देर नहीं लगेगी।

chat bot
आपका साथी